17 Apr 2024, 03:38:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरिया दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, कप्‍तान बनीं रानी रामपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 3:08PM | Updated Date: Feb 23 2018 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने कोरिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए स्ट्राइकर रानी रामपाल की अगुवाई में शुक्रवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। कोरिया के खिलाफ तीन से 12 मार्च तक होने वाली सीरीज के लिए रानी के अलावा डिफेंडर सुनीता लाकड़ा को उपकप्तान बनाया गया है। गोलकीपर सविता को दौरे से आराम दिया गया है और अब रजनी ई और नई खिलाड़ी स्वाति गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी। 
 
फॉरवर्ड पूनम रानी फिट होकर टीम में लौटी हैं। डिफेंस में अनुभवी दीपिका, सुमन देवी, दीप ग्रेस इक्का, सुशीला चानू और गुरजीत कौर हैं जबकि मिडफील्ड का जिम्मा मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, उदिता और लिलिमा मिंज पर होंगी। इसके अलावा रानी, वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और पूनम फॉरवर्ड पंक्ति संभालेंगी। 
 
गत नवंबर में चीन को हराकर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का यह पहला टूर्नामेंट है। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दौरे को लेकर कहा - सत्र के पहले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन बहुत जरूरी है क्योंकि इससे लय मिलती है। कोरिया दौरे से पता चलेगा कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले हमें कहां सुधार करने की जरूरत है।
 
कोच ने कहा - हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की संतुलित टीम है। ये खिलाड़ी जबर्दस्त फिट हैं और यो-यो टेस्ट में अच्छा स्कोर कर रही हैं। इनमें से अधिकांश ने रांची में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि यह लय कायम रहेगी। 
 
कोरिया दौरे के लिए महिला हॉकी टीम इस प्रकार है- 
 
गोलकीपर- रजनी ई, स्वाति
डिफेंडर- दीपिका, सुनीता लाकड़ा (उपकप्तान), दीप ग्रेस इक्का, सुमन देवी, गुरजीत कौर, सुशीला चानू 
मिडफील्ड- मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, उदिता 
फॉरवर्ड- रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर, पूनम रानी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »