20 Apr 2024, 03:58:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यह साल टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण : मनप्रीत सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 5:25PM | Updated Date: Feb 15 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने 2018 को भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण वर्ष बताते हुए गुरुवार को कहा कि टीम की नजर भुवनेश्वर में होने वाले विश्वकप में पदक जीतने पर टिकी हुई है। मनप्रीत ने हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के बीच पांच साल के समझौते करार की घोषणा के अवसर पर कहा - यह साल हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें सुल्तान अजलान शाह, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्वकप में हिस्सा लेना है। 
 
टीम के सभी खिलाड़ियों की एक ही सोच है कि सभी टूर्नामेंटों में पदक जीतने हैं। हम इसके सिवाय कुछ और नहीं सोच रहे हैं। हॉकी विश्वकप का आयोजन इस साल नवंबर में ओडिशा में होना है। ओडिशा ने गत वर्ष नवंबर में एफआईएच हॉकी वर्ल्‍ड लीग फाइनल्स की मेजबानी भी की थी। भारत ने विश्वकप के इतिहास में 1971 के पहले टूर्नामेंट में कांस्य पदक, 1973 में रजत पदक और 1975 में स्वर्ण पदक जीता था। भारत इन तीन विश्वकप के बाद फिर कभी सेमीफाइनल्स में नहीं पहुंच पाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »