18 Apr 2024, 22:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेरी फिटनेस की वजह से देर तक खेल सका: विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2017 5:21PM | Updated Date: Nov 27 2017 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत में दोहरी शतकीय पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर कहा कि उनकी फिटनेस की वजह से ही वह इतनी देर तक टिककर रन बनाते रहे और विदेशी दौरों में भी ऐसा ही खेलना चाहते हैं। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चौथे ही दिन सोमवार को पारी और 239 रन से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 610 रन बनाकर इसे घोषित कर दिया था जिसमें कप्तान विराट ने 213 रन का योगदान दिया था। वहीं मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने शतक बनाये थे।

  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »