29 Mar 2024, 06:23:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

हाकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों को चुना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 5:15PM | Updated Date: Oct 27 2017 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाकी इंडिया ने रविवार से बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में लगने वाले जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए आज 33 खिलाड़ियों की घोषणा की। खिलाड़ी जूनियर महिला कोच बलजीत सिंह को रिपोर्ट करेंगी और 16 दिसंबर तक ट्रेनिंग करेंगी। बी देवी खारीबाम, सलीमा टेटे, अस्मिता बार्ला, गगनदीप कौर, इशिका चौधरी, महिमा चौधरी, सुमन देवी थौडम, संगीता कुमारी, मुमताज खान ऐसी खिलाड़ी हैं जो भारत  ए  टीम का भी हिस्सा थीं जिन्होंने पर्थ में हाल में हुई आस्ट्रेलियाई हाकी लीग (एएचएल) में हिस्सा लिया था। इस सूची में फारवर्ड लालरेमसियामी भी शामिल हैं जो सीनियर महिला टीम के साथ हैं जो जापान के काकामिगाहारा में महिला एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »