19 Apr 2024, 20:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

मोदी ने हॉकी टीम और श्रीकांत को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 2:56PM | Updated Date: Oct 23 2017 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलादेश के ढाका में तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम और डेनमार्क में डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने वाले किदाम्बी श्रीकांत को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है। मोदी ने हॉकी टीम को अपने बधाई संदेश में कहा," शानदार मैच, शानदार जीत। हमारी हॉकी टीम को एशिया कप जीतने के लिए बधाई। भारत इस बेहतरीन जीत पर खुशियां मना रहा है।" भारत ने ढाका में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार एशिया कप जीता।प्रधानमंत्री ने डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने वाले श्रीकांत को भी बधाई देते हुए कहा," बधाई, श्री किदाम्बी। डेनमार्क ओपन में आपकी जीत शानदार है। आपने हर भारतीय को गौरवान्वित और खुश किया है।" राज एजाज

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »