29 Mar 2024, 01:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज एशिया कप हॉकी में भारत व पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 1:12PM | Updated Date: Oct 15 2017 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को यहां एशिया कप 2017 के बहुप्रतीक्षित हाईवोल्टेज मुकाबले में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगी। इस वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में जबरदस्त मैच देखने को मिला था और अब यह हॉकी प्रशंसकों के लिए दूसरा मौका है, जब उसे फिर से दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
 
अब वह इतिहास है...
लंदन में जो हुआ था, वह हमारे लिए अब इतिहास है। हमने वहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसी परिणाम को दोबारा हासिल करने के लिए हमें अपने खेल पर ध्यान देना होगा। हमारी टीम का ध्यान तालिका के अपने पूल में शीर्ष पर रहना है और इसके लिए हमें पाकिस्तान के खिलाफ हर विभाग में बढ़िया प्रदर्शन करना होगा।  
मनप्रीत सिंह, भारतीय कप्तान 

हमारी टीम अलग है...
लंदन में जो हुआ उससे अब हम अलग हैं। हमें ध्यान है कि हमने लंदन में भारत से लगातार मैच हारे, लेकिन अब हमारी टीम अलग है, जिसमें पाकिस्तान के कई सीनियर खिलाड़ी भी वापसी कर रहे हैं। हमारा पूरा प्रबंधन बदल गया है और हमें यकीन है कि भारत के खिलाफ हम चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, ताकि दुनियाभर में जितने भी हॉकी प्रशंसक हैं उन्हें अच्छा और बराबरी का मुकाबला देखने को मिले।
मोहम्मद इरफान, कप्तान पाकिस्तान
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »