18 Apr 2024, 17:29:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की टीम पहुंची फायनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 12:36AM | Updated Date: Dec 25 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम नई दिल्ली में 13 से 25 दिसम्बर तक खेले जा रहे 48वें नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट, (बालक अंडर-17) में मध्यप्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों ने सेमी फायनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मोहाली की टीम को 3-2 से परास्त कर फायनल में प्रवेश किया। फायनल मुकाबला कल बुधवार 25 दिसम्बर को मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी और एनसीसी राउरकेला के बीच खेला जायेगा। मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के खिलाड़ी अंकित पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया। टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए सेमी फायनल मुकाबले के तीसरे मिनट में पीआईएस (पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) की ओर से अर्शदीप सिंह ने अपनी टीम के लिए पहला फील्ड गोल किया।
 
इसके जवाब में एमपीएचए (मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी) की ओर से 21वें मिनट में प्रीयो बर्ता ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में परिवर्तित करते हुए अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। मैच के 24वें मिनट में एमपीएचए के खिलाड़ी श्रेयश धूपे ने पेनाल्टी कार्नर से दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दिलायी। मैच के 32वें मिनट में पीआईएस की ओर से रोबिन सिंह ने अपनी टीम के लिए पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी ला दिया। मैच के 44वें मिनट में अकादमी के खिलाड़ी अली अहमद ने  विजयी फील्ड गोल दागकर टीम को 3-2 से जीत दिलायी और इस तरह मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने सेमी फायनल मुकाबला जीतकर फायनल में प्रवेश किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »