16 Apr 2024, 13:05:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूनियर महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से खेला ड्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:43AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैनबरा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे तीन देशों के टूर्नामेंट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को गुरूवार को 1-1 के ड्रा पर रोक लिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के 25वें मिनट में स्कोनेल कोर्टनी के मैदानी गोल से बढ़त बनाई जबकि गगनदीप कौर ने 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत के लिए बराबरी का गोल दागा। भारतीय टीम ने इससे पहले न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था और भारत की जीत में लालरिंदीकी और प्रभलीन कौर ने गोल किये थे। भारतीय टीम अब शनिवार को अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »