19 Apr 2024, 18:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अकील ने महिला हॉकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 12:44AM | Updated Date: Nov 6 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने आज अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आरिफ नगर स्टेडियम में आरिफ अकील फैंस क्लब के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। समारोह में संभागायुक्त श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव भी उपस्थित थी। पहले दिन 4 मैच खेले गये, जिसके पहले मैच में बीसीडब्ल्यू भोपाल ने बड़ी आसानी से नोबल क्लब को 9-0 से शिकस्त दी। 

बीसीडब्ल्यू के जर्सी नम्बर 7 को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच अनूपपुर और ऐशबाग भोपाल के मध्य खेला गया। अनूपपुर ने ये मैच 11 के मुकाबले 0 से जीत लिया। तीसरा मैच कोलकाता और उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में कोलकाता ने मैच 5-2 से जीत लिया। होस्ट टीम भारत चिल्ड वाटर ने इसका फायदा उठाते हुए हॉकी ओडीसा को 9 गोल से शिकस्त दी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच गायत्री को हरफनमौला खेल के लिए चुना गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »