29 Mar 2024, 18:37:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय पुरुष टीम की रूस पर शानदार जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 1:30AM | Updated Date: Nov 2 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रूस को यहां कलिंगा स्टेडियम में ओलम्पिक क्वालीफायर्स के पहले मैच में शुक्रवार को 4-2 से हरा दिया। भारतीय पुरुष टीम की शानदार जीत से पहले भारतीय महिला टीम ने अमेरिका को इसी मैदान में 5-1 से हराया था। भारत की दोनों टीमों ने इस तरह 2020 के टोक्यो ओलम्पिक के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता कर ली है। 

ओलम्पिक क्वालीफायर्स का दूसरा मैच शनिवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत को ओलम्पिक टिकट के लिए दूसरे मैच में सिर्फ ड्रा की जरूरत है जबकि रूस को अपनी उम्मीदों के लिए कोई चमत्कार करना होगा। विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत ने 22वें नंबर की टीम रूस के खिलाफ अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए कलिंगा स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को दोहरी खुशी दे दी। रूस ने दूसरी तरफ रैंकिंग में अपने से 17 स्थान ऊपर की टीम भारत के खिलाफ सराहनीय संघर्ष किया और मैच में दो गोल किये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »