29 Mar 2024, 04:40:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केडी सिंह हॉकी का फाइनल इंडियन ऑयल और एयर इंडिया के बीच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2019 1:53AM | Updated Date: Oct 25 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। 39वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ’बाबू’ पुरूष आमंत्रण प्राईजमनी हाकी प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला शुक्रवार को इंडियन आयल मुबंई और एयर इंडिया दिल्ली के बीच खेला जायेगा। पद्मश्री मो शाहिद सिन्थेटिक हाकी स्टेडियम में गुरूवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में इंडियन आयल मुबंई ने स्पोर्टस हास्टल भुवनेश्वर को शूट आउट के जरिये 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनो टीमे निर्धारित समय तक 6-6 से बराबरी पर थी।
 
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच एयर इण्डिया और सेण्ट्रल सेकेट्रिएट के बीच खेला गया, जिसमें दोनो ही टीमे 1-1 की बराबरी पर रही। मैच का परिणाम शूट आउट के आधार पर किया गया जिसमें एयर इण्डिया दिल्ली ने सेण्ट्रल सेकेट्रिएट को 3-2 से पराजित कर फाइनल मे प्रवेश किया। शुक्रवार को दोनो टीमें खिताब के लिये दोपहर डेढ़ बजे इसी मैदान पर आमने सामने होंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »