28 Mar 2024, 20:58:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय जूनियर टीम ने मलेशिया को 4-2 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:29AM | Updated Date: Oct 13 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहोर बाहरु। गत उपविजेता भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने नौंवें सुलतान जोहोर कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को मेजबान मलेशिया को 4-2 से हरा दिया। भारत की जीत में प्रताप लाकड़ा ने 19वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे जबकि टीम के अन्य गोल शिलानन्द लाकड़ा ने 39वें और उत्तम ंिसह ने 60वें मिनट में किये। मलेशिया की तरफ से मुहम्मद हसन (8) और मुहम्मद ज़ैनुद्दीन (9) ने गोल किये। भारत ने पहले नौ मिनट में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और चार गोल दागकर मैच जीत लिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से रविवार को होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »