25 Apr 2024, 22:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने विश्व चैंपियन बेल्जियम को 5-1 से पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 10:15PM | Updated Date: Oct 3 2019 10:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प। विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए विश्व और यूरोपियन चैंपियन बेल्जियम को पांचवें और अंतिम हॉकी मुकाबले में गुरूवार को 5-1 के बड़े अंतर से पीट दिया। भारतीय टीम ने इस तरह बेल्जियम दौरे में अपने सभी पांचों मैच जीते। आखिरी मैच में भारत की जीत में सिमरनजीत  सिंह (7), ललित  कुमार उपाध्याय (35), विवेक सागर प्रसाद (36), हरमनप्रीत सिंह (42) और रमनदीप सिंह (43) ने गोल किये। भारत ने बेल्जियम दौरे की शुरुआत बेल्जियम को 2-0 से हराकर की थी।
 
भारत ने फिर स्पेन को अगले दो मैचों में 6-1 और  5-1 से हराया। भारत ने फिर दौरे के आखिरी दो मैचों में बेल्जियम को 2-1 और 5-1 से हराया। भारत ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और सातवें मिनट में बढ़त बनाने के बाद इस लय को अंत तक बरकरार रखा। भारत के पास पहले हाफ में मात्र एक गोल की बढ़त थी लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने आठ मिनट के अंतराल में चार गोल दागकर मेजबान टीम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बेल्जियम का एकमात्र गोल एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने 39वें मिनट में किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »