29 Mar 2024, 10:28:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिलाओं ने वर्ल्ड न. 2 ऑस्ट्रेलिया को ड्रा पर रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 5:15PM | Updated Date: Aug 18 2019 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। गुरजीत कौर के 59वें मिनट के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया को ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को 2-2 के ड्रा पर रोक दिया। विश्व की 10वें नंबर की टीम भारत के लिए इस मुकाबले में वंदना कटारिया ने 36वें और गुरजीत कौर ने 59वें मिनट में गोल किये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैटीन नोब्स ने 14वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया जबकि और ग्रेस स्टीवर्ट ने 43वें मिनट में मैदानी गोल किया।

भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान जापान को 2-1 से हराया था। भारत का इस राउंड रोबिन टूर्नामेंट में तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार को चीन से होगा। भारतीय गोलकीपर सविता ने इस मुकाबले में कुछ अच्छे बचाव कर ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा गोल करने से रोके रखा। भारत दो मिनट शेष रहते एक गोल से पिछड़ा हुआ था लेकिन 59वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और गुरजीत ने बराबरी का गोल दागने में कोई गलती नहीं की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »