19 Apr 2024, 13:06:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने मलेशिया को 6-0 से पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:32AM | Updated Date: Aug 18 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। महिला टीम की विजयी शुरुआत के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए मनदीप सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह के दो-दो गोलों की मदद से ओलंपिक टेस्ट इवेंट के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को शनिवार को 6-0 से पीट दिया। भारत को पिछले साल जर्काता एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मलेशिया से सडन डैथ में हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसका अपना खिताब बचाने और टोक्यो ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का सपना टूट गया था। भारत को इस साल नवंबर में ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना है और यह टेस्ट इवेंट उसी की तैयारी का एक हिस्सा है। ओई स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में मनदीप और गुरसाहिब ने दो-दो गोल दागे जबकि गुरिंदर सिंह और एस वी सुनील ने एक-एक गोल किया।

गुंरिंदर ने मैच के आठवें मिनट में मिले पहले पेनल्टी कार्नर पर टीम को बढ़त दिला दी। इस बढ़त के बाद भारतीय टीम ने मलेशिया को लगातार दवाब में रखा। पहले क्वार्टर में भारत को चार पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन एक को ही गोल में बदला जा सका। दूसरे क्वार्टर के शुरु होते ही 18वें मिनट में गुरजंत सिंह के पास पर गुरसाहिबजीत ने दूसरा गोल कर दिया। विश्व के पांचवें नंबर की टीम भारत ने 12वें नंबर की टीम मलेशिया के खिलाफ आधे समय तक 2-0 की बढ़त बना ली। तीसरे क्वार्टर में उप कप्तान मनदीप ने 33वें मिनट में जसकरण सिंह के शानदार प्रयास पर तीसरा गोल कर दिया। मनदीप ने चौथा क्वार्टर शुरु होते ही 46वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। गुरसाहिबजीत ने 56वें मिनट में पांचवां और सुनील ने 60वें मिनट में भारत का छठा गोल दागा। भारत का अगला मुकाबला रविवार को विश्व की आठवें नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »