19 Apr 2024, 21:21:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लक्ष्य प्राइजमनी महिला हाकी का खिताब मेरठ के नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2019 12:21AM | Updated Date: Jul 29 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। एनएएस अकादमी मेरठ ने अनुभवी एनईआर को 3-2 से मात देकर प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में रविवार को सडन डैथ तक खिंचे रोमांचक फाइनल में निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी । इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर रही। फिर परिणाम जानने के लिए सडन डैथ का सहारा लिया गया जिसमें एनएएस अकादमी ने बाजी मारते हुए मैच जीतने के साथ विजेता ट्राफी और प्राइजमनी अपनी झोली में डाल ली।

 
फाइनल में दोनों टीमों ने आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। इसमें एनईआर की अनुभवी टीम को मेरठ की खिलाडियों ने अपनी तेजी से जवाब दिया लेकिन पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में मेरठ की फारवर्ड की गलती से एनईआर को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर इंटरनेशनल प्लेयर प्रीति दुबे ने खेल के 16वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। एनएएस मेरठ से बराबरी का गोल तीसरे क्वार्टर में मोनिका सिंह ने 41वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए किया। इसके बाद निर्धारित समय में गोल नहीं हो सका। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »