28 Mar 2024, 13:41:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी : टोक्यो ओलंपिक टेस्ट इवेंट में रानी को कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2019 4:53PM | Updated Date: Jul 26 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को रानी की कप्तानी में 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित कर दी जो टोक्यो में 17 से 21 अगस्त तक होने 2020 ओलंपिक टेस्ट इवेंट में हिस्सा लेगी। टीम की उपकप्तान सविता को बनाया गया है। कोच शुअर्ड मरीने के मार्गदर्शन वाली महिला टीम को केवल दो बदलावों के साथ ओलंपिक टेस्ट इवेंट में उतारा जा रहा है जो एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स हिरोशिमा में हिस्सा ले चुकी है।
 
युवा खिलाड़ी शर्मिला देवी और रीना खोकर को सुनीता लाकड़ा तथा ज्योति की जगह इस टीम में शामिल किया गया है। खोकर चोट के कारण टीम से बाहर थीं और अब पूरी तरह ठीक होकर वापसी कर रही हैं जबकि शर्मिला को राष्ट्रीय टीम में पदार्पण का मौका दिया गया है। एफआईएच रैकिंग में 10वें नंबर की टीम भारत टेस्ट इवेंट में दूसरी रैंक की आस्ट्रेलिया, 11वीं रैंक की चीन और 14वीं रैंक की मेजÞबान जापान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »