29 Mar 2024, 07:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूनियर महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया, लगातार दूसरी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 2:57PM | Updated Date: Jun 2 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डबलिन। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए चार देशों के केंटर फिट्जगेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट में शनिवार को आयरलैंड को 2-1 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत की जीत में रीत ने 35वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर और शर्मीला देवी ने 53वें मिनट में गोल दागे। हालांकि लॉरा फोली ने 10वें मिनट में ही गोल कर आयरलैंड को शुरूआती बढ़त दिलाई थी लेकिन भारत ने वापसी करते हुए जीत हासिल की। भारतीय टीम का अगला मुकाबला सोमवार को स्कॉटलैंड से होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »