19 Apr 2024, 12:57:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी टीमों की नयी जर्सी का अनावरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 6:22PM | Updated Date: Jun 1 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीमों की नयी जर्सी का अनावरण किया। पुरुष हॉकी टीम कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में छह जून से भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स में नयी जर्सी में दिखेगी जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम कप्तान रानी की कप्तानी में जापान के हिरोशिमा में 15 जून से शुरु हो रहे एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स में नयी जर्सी में खेलने उतरेगी। हॉकी टीम की नयी जर्सी आधिकारिक किंटिग पार्टनर शिव नरेश ने बनायी है। नयी जर्सी में स्लीव और कंधे पर गहरे नीले रंग में शेड्स दिए है और उस पर भारत के तिरंगे का रंग छपा हुआ है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘मुझे और सभी भारतीय युवा खिलाड़यिों को भारतीय जर्सी पहनने में गर्व महसूस होता है। इसे पहनने के लिए हमें कई वर्षों तक परिश्रम करना पड़ता है और उसके बाद हमें यह मौका मिलता है। आधिकारिक भारतीय जर्सी के साथ खेलना सभी खिलाड़ियों के लिए विशेष होता है। हम एफआईएच सीरीज फाइनल्स जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में नयी जर्सी पहनकर उतरने के लिए बेकरार हैं।’’ भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान ने कहा, ‘‘हमें नयी जर्सी काफी पसंद है और हमें नयी ट्रेंिनग किट भी मिली है जिसके लिए हम सभी काफी उत्सुक हैं। जर्सी के रंग काफी अच्छे है और जो कपड़ा इस्तेमाल किया गया है वो हल्का है इससे हमें खेलने में परेशानी नहीं होगी।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »