18 Apr 2024, 17:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूनियर राष्ट्रीय हॉकी कोचिंग कैंप के लिए 33 संभावित घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 5:05PM | Updated Date: May 11 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने 13 मई से भारतीय खेल प्राधिकरण बेंगलुरु कैम्पस में लगाने वाले तीन सप्ताह के जूनियर राष्ट्रीय हॉकी कोचिंग कैंप के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। यह राष्ट्रीय शिविर चार जून को समाप्त होगा। इस शिविर का उद्देश्य भारतीय जूनियर खिलाड़ियों को स्पेन के मैड्रिड में 10 जून से होने वाले आठ देशों के टूर्नामेंट के लिए तैयार करना है।
 
इस टूर्नामेंट में बेल्जियम, जर्मनी, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, हॉलैंड, मेजबान स्पेन और भारत की टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जान ने कहा, ‘‘भारत के लिए यह काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होगा और यह शिविर खिलाड़ियों को अपना कौशल सुधारने में मदद देगा। शिविर में खिलाड़ियों की गति, स्टेमिना और फिटनेस पर खासा जोर दिया जाएगा।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »