29 Mar 2024, 06:27:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजलन शाह कप : आज पहले मैच में जापान से भिड़ेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:11PM | Updated Date: Mar 23 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह। पिछले साल की निराशा को भुलाते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को इपोह में 28वें सुल्तान अजलन शाह कप के पहले मैच में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। कोच के बिना और कई खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझने के बावजूद भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। हाल ही में अभ्यास मैच के दौरान गुरजंत सिंह नाक की हड्डी टूटने के कारण स्वदेश लौट गए।
 
कप्तान मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा, जापान, कोरिया और मलेशिया से हमें कड़ी चुनौती मिल सकती है। वे पूरी मजबूत टीम के साथ उतर रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नए खिलाड़ियों के टीम में होने से हमें फायदा मिलेगा क्योंकि विरोधी टीमों को उनके बारे में ज्यादा पता नहीं होगा। भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची। गुरुवार को मलेशिया के खिलाफ उसने अभ्यास मैच खेला। पिछली बार भारत छह टीमों में पांचवें स्थान पर रहा था, लेकिन युवा टीम ने कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया। भारत को पहले मैच में ओलिंपिक चैंपियन अर्जेंटीना ने 3-2 से हराया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »