19 Apr 2024, 18:24:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी अंपायर-तकनीकी अधिकारियों के लिए होगा ऑनलाइन टेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 6:19PM | Updated Date: Feb 26 2019 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों की भर्ती के लिए 29 मार्च को ऑनलाइन टेस्ट लेगा। टेस्ट सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लिया जाएगा। इस टेस्ट के लिए पंजीकरण मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे से शुरु होगा जो 15 मार्च शाम पांच बजे तक चालू रहेगा। अंपायर और तकनीकी अधिकारियों के प्रोफेशनल विकास के लिए आॅनलाइन टेस्ट को बनाया गया है। यह टेस्ट उनके कौशल को मजबूत करेगा। यह टेस्ट एफआईएच के हॉकी नियमों के व्यवहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान पर केंद्रित होगा। हर परीक्षार्थी के लिए हॉकी स्थायी एसोसिएट स्टेट मेंबर यूनिट में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »