29 Mar 2024, 17:07:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गरबा से वजन कम होने के साथ-साथ होते हैं ये फायदें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 10:12AM | Updated Date: Oct 17 2018 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पतली कमर के लिए : अगर आपकी कमर का घेरा ज्यादा है तो आपके लिए गरबा सबसे बेहतर एक्सरसाइज होगी। इसे करने से कई मूव ऐसे होते हैं जो आपकी कमर की चर्बी को हटाने का काम करते हैं।
 
तनाव होगा दूर : ये फुल बॉडी एक्सरसाइज है। गरबा के संगीत और उस पर थिरकने से दिमाग में अच्छे हॉर्मोन्स न‍िकलते हैं। इससे स्ट्रेस लेवल घटता है। सामूहिक रूप से गरबा करने से एक अलग खुशी होती है जो दिमाग के तनाव को कम करती है। 
 
वेट लॉस के लिए : 20 मिनट गरबा करके करीब 250 से 300 कैलोरी बर्न हो जाती हैं। इससे वेट लॉस होना आसान हो जाता है। अगर इसे करीब 40 मिनट तक किया जाए तो करीब 500 कैलोरी तक बर्न किया जा सकता है। 
 
शरीर को लचीला बनाना : गरबा में हाथ से लेकर पैर और कमर से लेकर सिर तक सब कुछ मूव करता है। बहुत ही आसान तरीके से होने के कारण शरीर में इससे लचीलापन आता है। जोड़ों में होने वाली अकड़न भी इससे कम होती है।
 
यादाश्त बढ़ाने में : यूं गरबा हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है लेकिन 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोग यदि सही तरीके से गरबा नृत्य करें तो उन्हें डिमेंशिया या भूलने की बीमारी नहीं होती है। माना जाता है कि गरबा करने से मस्तिष्क में स्थित हिप्पोकैम्पस मस्तिष्क को नियंत्रित करता है और यादाश्त को बेहतर बनाता है। 
 
बढ़ता है आत्मविश्वास : गरबा नृत्य व्यक्ति के मन की शुद्धि भी करता है। गरबा नृत्य मांसपेशियों को टोन करता है, चेहरे पर निखार लाता है और मन को खुश रखने के साथ ही व्यक्ति के अंदर अधिक आत्मविश्वास भी पैदा करता है। यह एक ऐसा नृत्य है जो व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है और नकारात्मक विचारों से दूर रखता है।
 
हार्ट के लिए भी फायदेमंद : गरबा नृत्य कार्डियो के रूप में कार्य करता है और यह हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कार्डियो एक्सरसाइज का एक रूप है जो फेफडे़ की क्रियाओं को बेहतर बनाता है जिसके कारण व्यक्ति को श्वसन से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »