20 Apr 2024, 18:12:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जानें क्यों कुछ बच्चे सोते समय पीसते हैं दांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2018 5:09PM | Updated Date: Oct 2 2018 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने देखा होगा कि माता-पिता बच्चों अक्सर बच्चों की कई आदतों से परेशान रहते हैं आपको बता दें कि ऐसा ही कुछ रात के समय बच्चों के दांत पीसनें की आदत को लेकर भी होता है। बता दें कि अक्सर कई बच्चे रात में सोते समय दांतो को पीसा करते है। अगर आपके भी बच्चे को ऐसी आदत है तो घबराइए मत। जानकारी के लिये बता दें कि इस समस्या को ब्रुक्सिज्म कहा जाता है। सोते समय बच्चा किसी तनाव में हो तो अपने दांतो को पीसा करता है।
 
अगर आपके बच्चे में दांत पीसने या दांत किटकिटाने की समस्या है तो आपको उसका उपचार करना जरुरी है। आपको बता दें कि बच्चे की दांत पीसने की आदत से बच्चे के दांत कमजोर भी हो सकते है, इससे दातों पर मौजूद पर्त इनेमल नष्ट हो जाती है, जिससे बच्चों को दांतों संबंधी कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती है।
 
 इस समस्या से बच्चों में दांतों की सेंसिटिविटी यानी झनझनाहट की परेशानी पैदा हो सकती है, वहीं आपको बता दें कि बच्चों के दांत टूटने जैसी परेशानियां भी पैदा हो सकती है। दांत पीसने से दांतों में दर्द की समस्या , लगातार दांत पीसने से दांतों का शेप बिगड़ जाता है। नसों में तनाव की वजह से मुंह, जबड़ों और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। 
 
अगर आपका बच्चा भी ऐसा कुछ करता है तो आप तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें तो वही बच्चें को तनाव से दूर रखें। नाईट गार्ड आक्लूवज़ल स्लिकन्टम एक प्लास्टिक यंत्र है, जिसे दांतों में आगे से पीछे की ओर लगाना होता है। जिसके लिए आप डेंटिस्ट से संपर्क करके लगा सकते हैं ऐसा करने से आपके बच्चे की दांत पीसने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »