25 Apr 2024, 18:10:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

इन 7 चीजों से रोक सकते हैं हार्ट ब्लॉकेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2018 11:10AM | Updated Date: May 25 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर आप डाइट में शामिल कर लेते हैं तो हार्ट ब्लॉकेज को काफी हद तक रोक सकते हैं। ये फूड आर्टीज को क्लीन करने के साथ ही ब्लड फ्लो को भी ठीक करते हैं। ये कॉलेस्ट्रॉल को आर्टीज में नहीं जमने देते। 
 
अहमदाबाद की आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और लंदन से पीएचडी करने वाली धरा पटेल बताती हैं कि इन चीजों को अगर रेगुलर डाइट में शामिल किया जाए तो ये ब्लॉकेज को रोक सकती हैं। ऐसा नहीं होगा कि दो दिन इनको खाने से दिल की बीमारियां ठीक हो जाएंगी। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...
 
तरबूज
 
गर्मियों में सबका फेवरेट और अमिनो एसिड का नेचुरल सोर्स माने जाने वाला तरबूज बॉडी में निट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन करता है। निट्रिक ऑक्साइड आर्टीज को रिलेक्स करने, इंफ्लामेशन को दूर करने और ब्लड प्रेशर को लो करने के लिए जाना जाता है। ये बॉडी के फैट कंजप्शन को भी रोकता है। अब्डोमिनल एरिया में कम फैट होने से हार्ट डिसीज का रिस्क कम हो जाता है। 
 
हल्दी
 
हल्दी आर्टीज वॉल के डैमेज को हील करती है जो कि ब्लड क्लॉट और कॉलेस्ट्रॉल जमने के कारण बनता है। ये एंटीफ्लैमेंटरी होती है जो कि आर्टीज को रिलैक्स भी करती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन B6 हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके खाने का सबसे अच्छा तरीका हल्दी वाला दूध पीना है।
 
लहसुन
 
लहसुन में गंदगी को शरीर से बाहर निकालने वाले गुण होते हैं। इसके नियमित सेवन से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। रोजाना लहसुन की 1 या 2 कलियां पानी के साथ निगल लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट ब्लॉकेज नहीं होने देते।

इलायची
 
इलायची हर घर में पाई जाती है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि यह दिल के रोगों में भी लाभकारी हैं। आयुर्वेद में इसे दिल के इलाज में बहुत काम आने वाली औषधि बताया गया है।

बादाम और अखरोट
 
बादाम में मोनोसेचुरेड फैट, विटामिन ई, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है। यह हार्ट ब्लॉकेज को भी रोकता है। अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है जो कि बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे आर्टीज में ब्लॉकेज होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
 
नींबू पानी
 
नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं। जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालने का काम करते हैं। इसको रेगुलर डाइट में शामिल करने से हार्ट ब्लॉकेज की आशका कम हो जाती है। 
 
ऑलिव ऑइल
 
ऑलिव ऑइल में काफी मात्रा में मोनोसैचुरेड ओलिक एसिड पाया जाता है जो कि फैटी एसिड है ये बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो ब्लॉकेज को रोकते हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »