29 Mar 2024, 15:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

हेयर फॉल हो जाएंगे बंद, खा लें इनमें से कोई 1 चीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 1:49PM | Updated Date: Apr 16 2018 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बालों की समस्या आज आम है। यह महिला और पुरुषों दोनों में ही बराबर है। चूंकि यह सौन्दर्य का परिचायक है इसलिए इसकी केयर के बारे में सभी उत्सुक रहते हैं और कई जतन भी करते रहते हैं लेकिन वह जतन सभी बाहरी होते हैं जैसे तेल, शैम्पू, पैक आदि। 

यह भी कुछ असर रखते हैं लेकिन असली लाभ तो बालों को अंदर से मिली मज़बूती से होता है इसीलिए हम आपको आज उन्ही हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको खाना चाहिए। इनके उपयोग से कुछ दिनों बालों का झड़ना बंद हो जाता है। बाल हमारे शरीर का हिस्सा है और शरीर की शक्ति और पोषण पर ही इनकी भी ग्रोथ डिपेंड है। 
 
बालों के झड़ने की कई वजह है जिसमे खास अच्छा खान पान न रहना ,न्यूट्रिशन्स की कमी होना,खून की कमी,कैल्शियम की कमी,थाइरॉइड की समस्या,लिवर डिसीज होना आदि। 
 
आंवला 
आयुर्वेद की यह वह औषधि है जो कि 6 रसों से युक्त होती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स और एल्कलॉइड इसे एक शानदार बालों का टॉनिक बनाते हैं। आंवले के पाउडर को एक- एक चम्मच सुबह शाम लें। कुछ दिनों में इससे बालों की ग्रोथ होने के साथ ही बाल झड़ना बंद हो जाएंगे। 
 
एलोवेरा 
एलोवेरा के ताज़े पल्प में एक एंजाइम होता है जो मृत कोशिकाओं को समाप्त कर देता है। इसे सिर की त्वचा पर लगाने और खाने से यह रूसी को समाप्त कर बालों को स्वस्थ बनाता है। ब्राह्मी यह आयुर्वेदिक हर्ब बालों की रक्षा करने और बालों के विकास में सहायक होता है। यह बालों की जड़ों को पोषण प्रदान कर उन्हें मज़बूत बनाता है। ब्राह्मी की पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर बनाया जाता है। यह तनाव से होने वाले हेयर फाल को रोकती है। 
 
अश्वगंधा 
अश्वगंधा में टायरोसिन होता है जो एक आवश्यक एमिनो एसिड है और बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकता है और बालों की वृद्धि में सहायक होता है। इसके पाउडर को आपको खाना है। 
 
बरगद की जटा 
बरगद की जटा जो औषधि जिस आकार की दिखती है वह उस अंग को लाभ पहुंचाती हैं इस आधार पर वट की जटा का पाउडर बालों की एक शानदार दवाई है। इसको खाने से बालों की ग्रोथ होती है। 
 
अमरबेल 
बरगद की जटाओं की ही तरह अमरबेल भी ऐसी ही एक जड़ी बूटी है जो कि विपरीत परिस्थितियों में भी विकास के लिए जानी जाती है। इसलिए यह भी बालों की ग्रोथ करती है। इसको सुबह- शाम खाना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »