19 Apr 2024, 10:32:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

लहसुन वाली चाय से होंगे ये 5 चमत्कारिक फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 9:24AM | Updated Date: Feb 24 2018 9:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुबह खाली पेट लहसुन की चाय पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। दिल से जुड़ी बीमारियों को काटने के लिए भी यह चाय बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य रखने के साथ ही स्वस्थ भी रखती है। लहसुन वाली चाय के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ दूर होते हैं। साथ ही शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है।
 
लहसुन वाली चाय पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है उनके लिए ये चाय अमृत है। यह शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती है और डायबिटीज को भी हराती है। लहसुन की चाय में आपको एंटीबायोटिक मिलेंगे जिससे सर्दी, जुखाम और खांसी आदि की प्रॉब्लम्स नहीं होती है।

सामग्री
1 लहसुन की कली
2 छोटे ग्लास गिलास पानी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नींबू का रस
1 चुटकी कसा हुआ अदरक
 
विधि
सबसे पहले एक गिलास पानी उबालें अब इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाकर डाल दें। अब इसे करीब 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब ये पक जाए तो करीब 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे छानकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। आपकी चाय तैयार हैं, अब आप चुस्की लेकर इसे पीएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »