18 Apr 2024, 05:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

दिनभर मुस्कुराते रहें, स्माइल करने से होते हैं ये बड़े फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2017 6:24PM | Updated Date: Oct 14 2017 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिटेन में युवा दिन में 11 बार मुस्कुराते हैं। लंदन में हुए एक अध्ययन में यह बताया गया है। हंसना-हंसाना हर किसी की सेहत के लिए अच्छा होता है। हंसने से शरीर में रक्त संचरण बेहतर होता है। यूके में एक रोचक अध्ययन हुआ।
 
इसमें 'दिन में कितनी बार मुस्कुराएं', 'मुस्कुराने की खास वजह', 'किन मौकों पर मुस्कुराएं' जैसी दिलचस्प बिदुओं पर अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में सामने आया कि यूके में रहने वाले युवा एक दिन में औसतन 11 बार मुस्कुराती हैं। यूके का हर शख्स अपने जीवन में 232000 से भी ज्यादा बार मुस्कुराता है।
 
अध्ययन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
 
-यह अध्ययन 'मोशुलु' नाम की एक कंपनी ने करवाया जो रंग-बिरंगे फुटवेयर बनाने के लिए मशहूर है। 
 
-इस अध्ययन में पता चला कि गर्मियों के मौसम में खिलने वाली धूप यूके में ज्यादातर लोगों के मुस्कुराने की वजह है। 
 
-पुरानी तस्वीरों को देखते हुए लोग सबसे ज्यादा मुस्कुराते हैं। 
 
-हालांकि अध्ययन में ये भी देखा गया कि दिन की 11 मुस्कुराहटों में से दो झूठी होती हैं। 
 
-10 में से एक युवा का ये भी कहना था कि उसे मुस्कुराना बिल्कुल पसंद नहीं है।
 
-इसके बाद जिस बात पर सबसे ज्यादा लोग मुस्कुराते हैं वो है किसी अजनबी द्वारा तारीफ मिलना। 
 
-इस अध्ययन में 2000 युवाओं से उनकी मुस्कुराने से जुड़े कुछ सवाल-जवाब किए गए। 
 
-यूके के इस अध्ययन के अनुसार एक दिन में 10 में से आठ बार लोग अजनबियों के सामने मुस्कुराने में सहूलियत महसूस करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »