25 Apr 2024, 09:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

रोजाना तांबे के बर्तन में पीए पानी, स्‍वस्‍थ रहेंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 12:27PM | Updated Date: Sep 12 2017 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तांबे के बर्तन में पानी पीते आपने बहुत सारे लोगों को देखा और सुना होगा। आर्युवेद में तांबे के बर्तन में पानी पीना बेहद सेहतमंद बताया गया है, क्‍योंकि तांबे का पानी शरीर में तीनों दोषों (वात, कफ और पित्त) को संतुलित रखने में सक्षम है। यह पानी शरीर के कई रोग बिना दवा के ठीक करने की क्षमता रखता हैं और शरीर के जहरीले तत्‍वों को बाहर निकालता हैं। रात को तांबे के बर्तन में संग्रहित पानी को ताम्रजल के नाम से जाना जाता है। हालांकि इस पानी का स्‍वाद थोड़ा अलग होता है, लेकिन यह पानी कभी बासी नहीं होता। इस बर्तन में पानी पीने के बहुत सारे फायदे हैं, जिनके बारे में काफी लोग नहीं जानते। 

कैंसर से लड़ने में सहायक 
इस पानी में एंटी-आक्‍सीडेंट गुण कैंसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। अध्‍ययन के अनुसार, तांबे के कैंसर विरोधी प्रभाव मौजूद होते हैं जो ऐसी गंभीर बीमारी से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।
 
वजन घटाए
बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से कम उम्र में वजन बढ़ना आजकल एक आम समस्या हो गई है। अगर  आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो एक्सरसाइज के साथ ही तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं। इससे अतिरिक्त वसा कम  हो जाती है। 
 
पेट की समस्या
बेवक्त खाना या फिर फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से आजकल लोगों को पेट संबंधित कई परेशानियां का सामना  करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप रोज सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं तो आपको डायरिया और पेट की  अन्य बीमारियां नहीं होंगी। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी सही ढंग से काम करने में मदद करता है।
 
निखरेगी त्वचा
अगर आप त्वचा को लेकर परेशान हैं तो तांबे के बर्तन में पानी जरूर पीएं। इससे नई कोशिकाएं पैदा होती हंै, जिससे  मुंहासे और स्किन संबंधित कोई समस्या नहीं होती। इसके अलावा त्वचा में निखार आता है।

बेहतर पाचन क्रिया
रात के समय तांबे के बर्तन में पानी डालकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता  है। रोजाना इस पानी को पीने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। 
 
थाइराइड पर नियंत्रण
शरीर में हार्मोंस असंतुलन के कारण ही थाइराइड की बीमारी होती है, जिससे या तो वजन तेजी से घटता है या बढ़ता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से थाइराइड के हार्मोंस नियंत्रित रहते हैं। 
 
मजबूत याददाश्त
हर रोज तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना दिमाग के लिए बहुत लाभकारी होता है। इस पानी से याददाश्त तेज होता है।  गठिया तांबे में एंटीएफ्लामेंट्री गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इस पानी को पीने से हड्डियां मजबूत  होती हैं। यह शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालते हैं जिससे जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »