29 Mar 2024, 17:07:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्भावस्था के तीसरे महीने रखें खास डाइट, बच्चा होगा हैल्दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 9:32AM | Updated Date: Jun 21 2017 9:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्भावस्था का समय औरत के लिए बहुत खास होता है। इसमें न सिर्फ होने वाली मां का बल्कि होने वाले बच्चे की सेहत का भी पूरा ख्याल रखना पड़ता है। संतुलित खान-पान होगा तो इससे बच्चा भी हैल्दी होगा। वैसे तो गर्भावस्था का हर महीना बहुत खास होता है, लेकिन पहले तीन महीने बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस बात का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है कि प्रैग्नेंसी के तीसरे महीने क्या खाना चाहिए, जिससे बच्चे को पूरी ग्रोथ मिल सके। 
 
विटामिन बी-6
इस समय थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन होना आम बात है। गर्भावस्था के तीसरे महीने में अक्सर मतली की परेशानी भी हो जाती है। ऐसे में अपने आहार में विटामिन बी-6 युक्त आहार जरूर शामिल करें। केला, दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं। यह हीमोग्लोबिन बनाने में मददगार है। ब्राउन राइस, अंडे, दलिया, सोयाबीन, आलू, खट्टे फल खाएं। 
 
फलों का सेवन
गर्भावस्था के तीसरे महीने डाइटिंग से पूरी तरह परहेज करें। खाने के अलावा फलों का भी जरूर सेवन करें। इससे विटामिन, फाइबर, मिनरल्स और एंटीआॅक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो कब्ज जैसी परेशानियों से भी राहत दिलाते हैं। डाइट में रोजाना 2 फल जरूर खाएं। 
 
भरपूर पानी - शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिन में आठ गिलास पानी और जूस का सेवन करें। 
 
आयरन भी जरूरी- आयरन की कमी का असर बच्चे के विकास पर भी पड़ सकता है। इसके लिए चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां, ओटमील, ब्रोकोली, अंडे तथा हरी सब्जियां खाएं। 
 
कार्बोहाइड्रेट्स - इस समय किसी भी पोषक तत्व की कमी नहीं होनी चाहिए। कार्बोहाइड्रेट इनमें से खास है। अपनी डाइट में ब्रेड, चावल, दाल, चपाती, फलियां, शकरकंद और आलू शामिल करें। इससे कार्बोहाइड्रेट की कमी पूरी हो जाती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »