29 Mar 2024, 18:58:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

लू से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2017 9:58AM | Updated Date: May 16 2017 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनिया...
सबसे पहले धनिए को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगो दें। फिर थोड़ी देर बाद धनिए को पानी में से निकाल कर अच्छी तरह उसे मसल लें। अब पानी को छान कर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर इसका सेवन करें।

कच्चा आम शर्बत...
गर्मी में लू से बचने के लिए कच्चे आम का शर्बत बहुत फायदेमंद होता हैं।
 
इमली...
इमली के बीज लू से बचाने में काफी मददगार साबित होते हैं। इमली को पानी में कुछ देर तक भिगोकर फिर उसे छान लें। फिर एक गिलास में थोड़ी सी यह घुली हुई इमली की मात्रा लें और चीनी,पानी मिलाकर इसका सेवन करें।
 
प्याज... 
प्याज भी लू से बचाने में काफी कारगार है। रोज खाने में कच्ची प्याज को सलाद के रूप में जरूर शामिल करें। आप धूप में जाने से पहले अपनी जेब में प्याज भी रखकर जाएंगे, तो आप कड़कती गर्मी से बच सकेंगे।
 
गूंद-कतीरा...
गर्मियों में लू से बचने का रामबाण उपाय है, रोज गूंद-कतीरे का सेवन करना। आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर चीनी मिले दूध में मिलाकर खाएं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह बहुत ही फायदेमंद है। 
नींबू- रोजाना गर्मियों के दिनों मे नींबू पानी का जरूर सेवन करें। इसे पीने से आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी।
पुदीना- पुदीना गर्मी से राहत देने के लिए काफी उपयोगी है। यह पेट की जलन को शांत करता है। इससे पेट की गैस,लू भी नहीं लगती।
दही गर्मी के दिनों में हमें हल्का भोजन करना चाहिए और खाने में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दोपहर के समय में छाछ जरूर पीनी चाहिए।
 
जरूरी टिप्स..
> गर्मी के मौसम में बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। 
> गर्मी में नर्म, मुलायम, सूती कपड़े पहनना चाहिए जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहते हैं।
> लू से बचने के लिए तली-भुनी चीजों और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए।
> पानी पीने की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »