19 Apr 2024, 01:55:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

रक्तदान करने के फायदे ही फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 1:08PM | Updated Date: Mar 2 2017 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रक्तदान ह्रदयाघात और कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाव में कारगर होने के साथ-साथ मोटापे से भी मुक्ति दिलाने में सहायक है। अब तक कई लीटर खून दान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रेसविक और अमेरिका के फ्लोरिडा के मेनडेनहाल आज भी तंदुरुस्त हैं तथा उन्हें एक भी दवा की जरूरत नहीं है।
 
दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में बेहद खूबसूरत ओल्ड होम ईल्फिन लॉज रिटायरमेंट विलेज में रह रहे क्रेसविक 18 साल की उम्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसी अजनबी के खून से नई जिंदगी पाने वाले क्रेसविक ने अपने शरीर के पोर-पोर में महक रहे लाल गुलाब से कई जिंदगियों में खुशबू और रंग भरने का व्रत लिया और मन की खूबसूरती की मिसाल पेश करते हुए अपने जैसे हजारों चेहरों के लिए आदर्श बने। अब तक 413 पाइंट्स यानी 195.4 लीटर रक्त दान करने वाले क्रेसविक को नियमित रूप से सर्वाधिक खून देने वाले व्यक्ति के रूप में वर्ष 2010 में गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया।
 
लंबे समय तक खुशमिजाज और स्वस्थ बने रहने का राज क्रेसविक इन शब्दों में व्यक्त करते हैं, खून का कतरा-कतरा अहमियत रखता है। आप यह देखकर अचंभित रह जाएंगे कि एक यूनिट खून से क्या हासिल किया जा सकता है। मौके पर पहुंचकर मौत को मात देने वाले खून की यह खूबी मेरे स्वस्थ मन का राज है और धूम्रपान से दूरी मेरी सेहत का मंत्र। कैंसर से पत्नी फ्रैनकी की मौत के बाद सदमे से उबरने के लिए मेनडेनहाल 07 जुलाई 1977 से रक्त दान कर रहे हैं।
 
जिंदगी के नाजुक मोड़ पर अपने दो जवान बेटों को भी खोने वाले मेनडेनहाल ने रक्तदान करने से मुंह नहीं मोड़ा। बेहद स्वस्थ मेनडेनहाल अब तक वह 400 गैलन खून दे चुके हैं। उन्होंने तीन मौतों के गहरे सदमे से उबरने के लिए इस पुण्य काम को अपनी जीवन शैली में शामिल किया। वह अधिकतर प्लेटलेट्स दान देने देते हैं। वह अभी भी प्लेटलेट्स के माध्यम से हर साल छह गैलन खून देकर कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई लोगों की मदद कर रहे हैं। मेनडेनहाल के शब्दों में ईश्वर ने मुझे जो कुछ भी दिया है, मैं उसका ऋणी हूं और खून दान देकर उसके प्रति अपना दायित्व निभाने का अदना-सा काम कर रहा हूं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »