29 Mar 2024, 11:17:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जानिए कितना फायदेमंद केले का छिलका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 5:35AM | Updated Date: Jan 16 2017 5:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह तो हम सभी जानते हैं कि केला हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन क्या आपको यह भी पता है कि केले का छिलका भी आपके कई काम आ सकता है? आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन वाकई में केले के छिलके बहुत उपयोगी होते है।
 
1. दांतों को चमकाएं
अगर आपके दांत अपनी नेचुरल चमक खो चुके हैं तो केले के छिलके को दांतों पर रगड़ें। दिन में दो बार ऐसा करें। एक सप्ताह में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
 
2. कीट-पतंगे के काट लेने पर
अक्सर बच्चों को खेलने के दौरान कीट-पतंगे काट लेते हैं। जिससे त्वचा पर जलन होने लगती है। केले के छिलके को प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से मलें। ऐसा करने से जलन दूर हो जाएगी।
 
3. मस्से से छुटकारा
अगर आपकी त्वचा पर मस्से का दाग है तो मस्सा जब छोटा हो तभी से उस पर केले का छिलका मलें। नियमित तौर पर ऐसा करने से मस्सा ज्यादा बड़ा नहीं हो पाएगा और उसका दाग भी दूर हो जाएगा। 

4. मुंहासों से निजात
केले के छिलके में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनके इस्तेमाल से कील-मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है। इससे त्वचा को पोषण भी मिलता है और त्वचा की नमी बरकरार रहती है। 
 
5. चीजों को साफ करने के लिए-
केले के छिलकों का इस्तेमाल आप न केवल त्वचा को साफ करने के लिए कर सकते हैं बल्क‍ि इसकी मदद से जूते और लैदर से बनीं दूसरी चीजों को भी चमका सकते हैं। जैसे जूते, बेल्ट और अन्य कई प्रकार की चीजें। 
 
6. र्रियों से मुक्ती
केले के छिलके त्वचा में पानी की कमी को पूरा कर देते हैं। अंडे की जर्दी में केले के छिलके (पीसकर) को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे झुर्रियां की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। 
 
7. दर्द से राहत 
दर्द वाली जगह पर छिलके को पीसकर लगाने से आराम मिलता है। कीड़े के काटने पर जलन वाली जगह पर केले के छिलके को घिसने से जलन दूर होती है।
 
8. घातक किरणों से बचाव
केले के छिलके में मौजूद ल्यूटेन नामक एंटीऑक्सीडेंट हमारी आंखों की अल्ट्रा वायलेट किरणों से रक्षा करता है। थकान महसूस होने पर पांच मिनट के लिए छिलकों को आंखों पर रखें, आराम मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »