19 Apr 2024, 20:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

ईटिंग रूल्स फॉलो कर जापानी नहीं होते फैटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2016 3:42PM | Updated Date: Nov 16 2016 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जापानी लोग नहीं होते फैटी, क्योंकि वो फॉलो करते हैं ये ईटिंग रूल्स। जापानियों की गिनती सबसे हैल्दी और फिट लोगों में की जाती है। इसके पीछे कोई और कारण नहीं, बल्कि उनकी अच्छी डाइट और फूड हैबिट्स है।
 
एक शोध के मुताबिक, अमेरिका के लगभग 35 प्रतिशत ओबेसिटी रेट के मुकाबले जापान में ओबेसिटी रेट 3 प्रतिशत है। जापान की बहुत कम आबादी मोटापे से ग्रस्त है।  
 
जापानी कम तेल और धीमी आंच और भाप में पका खाना खाते हैं। इससे उनकी डाइट में फैट नहीं बढ़ती और फूड के न्यूट्रिएंट्स बरकरार रहते हैं। साथ ही मोटापा कंट्रोल रहता है। 
 
वह प्रोसेस्ड फूड कम और फ्रेश फूड का ज्यादा सेवन करते हैं। इससे अनावश्यक कैमिकल्स और आॅयल से बचाव होता है। इससे वह बिल्कुल फिट रहते हैं। 
 
जापानी दिन में 3-5 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाते हैं, ताकि उनका मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन अच्छा रहता है, जिससे फैट और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
 
 वह अपनी भूख से कम खाना खाते हैं। वह 100 में से 80 प्रतिशत खाना खाते हैं। इससे एक्सट्रा कैलोरी कम होती है। 
 
जापानी हैल्दी चाय पीते हैं। वह ग्रीन टी को ज्यादा पीते हंै, जिससे फैट बर्निंग तेज होती है और मोटापा कम होता है। 
 
वह छोटी प्लेट में खाना धीरे-धीरे खाते हैं, क्योंकि इससे फूड अच्छी तरह से डाइजेस्ट होता है। 
 
रिफाइंड फूड और मीठे का कम सेवन करते हैं। इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा कम होती है और पेट के आसपास चर्बी जमा नहीं होती है।
 
वह हैल्दी और हैवी ब्रेकफास्ट करते हैं, ताकि दिन भर भूख कम लगें और शरीर में एनर्जी बनी रहें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »