29 Mar 2024, 01:57:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

योगासनों से दूर होगी पेट की सूजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2016 10:47AM | Updated Date: Aug 11 2016 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेट की गड़बड़ी के कारण न तो ठीक ढ़ग से कुछ खाया जाता है और न ही कुछ अच्छा लगता है। पेट की सूजन एक ऐसा परेशानी है, जिस पर अगर ध्यान न दिया जाए तो इससे बहुत परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे निपटने के लिए दवाइयां तो खाई जाती हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए कुछ योगासन बहुत प्रभावी हैं। ये पाचन को ठीक करते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से पेट की सूजन को ठीक किया जा सकता है।
 
बालासन: पेट की सूजन और बाकी परेशानियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इससे बैक पेन भी दूर हो जाती है। बलासन को रोजाना करने से पीठ,गर्दन और कंधे का दर्द की परेशानी से भी निजाज मिल जाती है।
 
धनुरासन: इस आसन से कब्ज, पीठ दर्द, पेट की सूजन और थकान दूर हो जाती है। इससे मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं से भी निजात मिल जाती है। इस करने से औरतों की हर बीमारी दूर हो जाती है।
 
मत्स्यासन: यह आसन करते वक्त शरीर का आकार मछली जैसा बन जाता है। इसे रोजाना करने से शरीर की थकान दूर हो जाती है। पेट की सूजन,  गैस और अपच से राहत मिलती है।
 
हलासन: इससे रीढ़ की हड्डियों में लचीलापन आता है। पेट की चर्बी कम होती है। पाचन तंत्र और मांसपेशियों को शक्ति मिलती है और पेट की सूजन में कमी आती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »