28 Mar 2024, 15:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

मुनक्का खाने से कब्ज से राहत मिलेगी, जाने खाने का सही तरीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 3:34PM | Updated Date: Aug 27 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किशमिश के नियमित सेवन से कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं ये रक्त वर्धक और अन्य कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है। किशमिश में वो सभी फायदे तो होंगे ही जो अंगूर में होते हैं क्योंकि अंगूर को सुखाकर ही किशमिश को बनाया जाता है। लेकिन अंगूर को सुखाने के बाद मेवा बनते ही इसके फायदे दुगने हो जाते हैं। दरअसल किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है। इसमें मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है इसलिए सामान्यतः इसका कोई नुकसान नहीं होता है।

किशमिश कब्ज में राहत देती है,किशमिश का नियमित सेवन करने से कब्ज में फायदा मिलता है। अगर कब्ज के साथ साथ एसिडिटी से भी परेशान हैं तो रोज किशमिश को पानी में भिगोकर इसका सेवन करें। किशमिश किसी भी खून बढ़ाने वाली दवा की तरह असरदार है। अगर आपके भीतर खून की कमी है तो रोज इसे भिगोकर इसका पानी पिएं और रोज दस से 12 किशमिश चबाकर खाएं। किशमिश में पाया जाने वाला बिटामिन बी कॉम्प्लेक्स खून की मात्रा बढ़ाता है। जोड़ों और हड्डियों के दर्द से परेशान लोगों को भी किशमिश का सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »