26 Apr 2024, 04:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

रक्तदान करने से होते है कुछ महत्वपूर्ण फायदे, जानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 11:01AM | Updated Date: Aug 1 2019 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। रक्तदान रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। दुख की बात यह है कि हम में से ज्यादातर लोगों को इन फायदों के बारे में पता नहीं है। इस बारे में जागरूकता फैलाने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया जा सकता है।
रक्तदान करने के नि . लि फायदे है।, जैसे -
 
1- इस दान से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं। क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है।
 
2- लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। शरीर में ज़्यादा आइरन की मात्रा लिवर पर दवाब डालती है और रक्तदान से आइरन की मात्रा बैलेंस हो जाती है।
 
3- आइरन की मात्रा को बैलेंस करने से लिवर हेल्दी बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
 
4- रक्तदान करने से शरीर की फिटनेस सुधरती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साथ ही रक्तदान के जरिये एक अच्छा काम करने की सोच संतुष्टि भी देती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »