29 Mar 2024, 01:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय, जानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 10:42AM | Updated Date: Aug 1 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। पीले दांत आपको कई बार शर्मिंदा कर सकते हैं। अक्सर आप लोगों या दोस्तों के बीच खुल कर मुस्कुरा बस इस वजह से नहीं पाते क्योंकि आप इस बात से शर्मिंदा होना नहीं चाहते। पीले दांत चेहरे की खूबसूरत को बिगाड़ सकते है। तो चलिए आपको बताते हैं पीले दांतों को सफेद बनाने के घरेलू नुस्खों के बारे में, जो दूर करेंगे दांतों के पीलेपन को जानें। 
 
दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय-
 
1- नमक और तेल से दांत सफेद करने का तरीका :- अपने दांतों को हफ्ते में एक बार नमक और तेल से साफ करें। आधा छोटे चम्मच में दो बूंद सरसों के तेल की बूंदे डालें और इससे दांतों की हल्की मालिश करें। इससे धीरे-धीरे पीलापन खत्म हो जाएगा। 
 
2- कैसे बेकिंग सोडा से दांत चमकायें :- हफ्ते में एक या दो बार ब्रश पर कोलगेट के साथ चुटकिभर बेकिंग सोडा डाल लें।  इस तरीके से दांतों से पीली परत साफ होती जाएगी। 
 
3- नींम से दूर करें दांतों का पीलापन :- नीम हमेशा से ही दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी की वजह से ये दांतों को सभी रोगों से दूर भी रखता है। पीलापन हटाने के लिए नीम की दातून से दांत साफ करें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »