29 Mar 2024, 14:51:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

नीम की पत्तियों को पानी मे उबाल कर इस्तमाल करने के अनेक फायेदे जाने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2019 1:31PM | Updated Date: Jul 29 2019 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपनी सुहानी पत्तियों औऱ नाज़ुक फूलों के कारण नीम का पेड़,आंखों के लिए एक सुकून भरा एहसास है। लेकिन भारत में पीढ़ियों से ये पेड़ कई रोगों की रामबाण दवा के रूप में जाना जाता है। ऐसे में क्या ये कोई अचरज की बात है कि नीम की पत्तियों के अर्क मिले पानी में नहाना कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिला सकता है पानी में नीम की पत्तियां उबालकर इस मिश्रण को पानी में मिलाकर नहाने से छाले और गांठ या मस्से की समस्या से निजात मिलती है। नीम का सूक्ष्मजीवरोधी गुण खुजली और जलन से भी राहत देता है।
 
नीम मिला पानी सोरायसिस और एक्ज़ेमा जैसे त्वचा रोगों के इलाज में भी काफी कारगर साबित होता है। शरीर की दुर्गंध और मुंहासे कीटाणुरोधी गुण के कारण नीम के पानी से नहाने से शरीर की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है। कील- मुंहासों के धब्बे मिटाने में भी नीम काफी मददगार है। नहाने के आखिर में अपने चेहरे पर नीम के पानी का छींटा मारें- इससे स्किन टोन होती है साथ ही पिगमेंटेशन और ब्लैक हेड्स की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »