29 Mar 2024, 06:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

सेक्‍सुअल पावर बढाने के लिए करें ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 1:47AM | Updated Date: Jul 16 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार पुरुषों में पाई जाने वाली ये शारीरिक कमजोरियां अस्वस्थ संबंधों का कारण बन जाती हैं संभोग यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसकी इच्छा हर मनुष्य को सामान्य रूप से होती है। किसी को भी कभी  सेक्स करने की विधि सिखाने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ती। यह कला हर मनुष्य में पहले से ही अन्दर दबी होती है, तथा हर जोड़ा अपने हिसाब और अपने तरीके से सेक्स करना पसंद करता है। कुछ शारीरिक कमजोरियां जैसे स्वप्न दोष, शीघ्र पतन व कमजोरी आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो मन पर नियंत्रण न होने के कारण होती हैं।
 
उपाय
हर दिन लहसुन खाएं।  लहसुन में मौजूद कामोत्तेजक गुण स्त्री-पुरुष दोनों में सेक्स की इच्छा को बढ़ाते हैं। 
पोटैशियम से भरपूर ऐवोकैडो फ्रूट में कामेच्छा को बढ़ाने के सारे गुण होते हैं।  इसमें मौजूद फॉलिक एसिड से एनर्जी व स्टेमिना भी बढ़ता है। 
तरबूज़ में सिट्रुलिन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो रक्त धमनियों को आराम देकर सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। 
एक शोध के अनुसार, केसर के इस्तेमाल से सेक्सुअल डिज़ायर बढ़ती है, इसलिए अपने भोजन में केसर को भी ज़रूर शामिल करें। 
चॉकलेट हमेशा से रोमांस व पैशन का प्रतीक रहा है।  ऐसा कहा जाता है कि एक पैशनेट फोरप्ले के बाद महिलाएं जितना इंडॉरफिन हार्मोन उत्पन्न करती हैं, उससे चार गुना अधिक इंडॉरफिन केवल चॉकलेट खाने से महिलाओं के शरीर में बन जाता है। 
अंडे में मौजूद विटामिन बी5 व बी6 स्ट्रेस को कम करने व सेक्स को आसान करने में मदद करते हैं।  इसके अलावा अंडा खाने से हेल्थ व फिटनेस भी बनी रहती है। 
सेब, केला, चेरीज़, नारियल, खजूर, अंजीर, अंगूर, आम, पपीता, नाशपाती, अनार, रसभरी आदि फल सेक्स पावर को बढ़ाते हैं। 
गाजर, प्याज़, खीरा, बैंगन व अन्य मौसमी ताज़ी हरी सब्ज़ियां आदि अपने कामोत्तेजक गुणों के लिए जानी जाती हैं।  वैज्ञानिकों ने भी अपने शोधों द्वारा यह प्रमाणित कर दिया है कि फलों व सब्ज़ियों में कामोत्तेजक शक्ति अधिक होती है। 
उड़द की दाल पकाकर उसमें नींबू निचोड़कर भोजन के साथ लेने, दूध में उड़द की खीर या उड़द दाल का लड्डू बनाकर खाने से कामशक्ति बढ़ती है। 
दालचीनी, अश्‍वगंधा व मूसली- तीनों को समभाग में लेकर कपड़छान चूर्ण बनाकर रख लें।  इसे 3 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम दूध के साथ लेने से सेक्स पावर बढ़ता है। 
3 ग्राम इलायची चूर्ण अनार के रस के साथ सेवन करने से कामशक्ति में वृद्धि होती है। 
रात को सोने से पहले उबले हुए दूध में शतावरी चूर्ण मिलाकर सेवन करें। 
दूध में छुहारे या अंजीर पकाकर दूध के साथ चबाकर खाना बहुत पौष्टिक होता है, जिससे सेक्सुअल डिज़ायर बढ़ता है। 
मूंगफली व गुड़ की पट्टी व भिगोए हुए चने भी यौनशक्तिवर्द्धक भोजन माने जाते हैं। 
10-15 ग्राम उड़द की दाल रात को पानी में भिगो दें।  सुबह इसको दरदरा पीसकर 250 मि। ली।  दूध में डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं।  थोड़ी-सी शक्कर भी डाल दें।  फिर आंच पर से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें।  सुबह खाली पेट खाएं। 
साठी चावल का भात उड़द की दाल के साथ घी मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से पुरुषों का सेक्सुअल पावर बढ़ता है। 
रात को सोते समय गुनगुने मीठे दूध में पाचनशक्ति के अनुसार थोड़ा घी डालकर पीना, पके केले को दूध या मलाई के साथ खाना व सुबह खाली पेट मक्खन, कालीमिर्च, कच्चा नारियल व सौंफ उचित व अनुकूल मात्रा में सेवन करने से चमत्कारिक रूप से सेक्स पावर बढ़ता है। 
5 ग्राम प्याज़ का रस, 2 ग्राम घी व 3 ग्राम शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें और ऊपर से एक ग्लास दूध पीएं। 
हेल्थ अलर्ट
शक्कर, नमक, सैचुरेटेड फैट व प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से सेक्स की इच्छा में कमी आती है। 
गरिष्ठ, अधिक मिर्च-मसालेवाले पदार्थ, तले हुए व्यंजन, चटनी, अचार, क्रीमवाले सॉसेज के सेवन से भी सेक्सुअल पावर प्रभावित होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »