29 Mar 2024, 19:31:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

इन उपायों से मिलेगी मुह के छालो से राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 1:25AM | Updated Date: Jun 11 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मियों के दिनों में शरीर से जुड़ी कई समस्याएँ पनपती हैं जिनके लिए समय रहते छुटकारा पाने के उपाय किये जाने चाहिए। गर्मियों में ऐसी ही एक समस्या हैं मुंह में छालों का होना जो लम्बे समय तह रहने पर काफी तकलीफ देते हैं। मुंह में छाले होने पर व्यक्ति को कुछ भी खाने-पीने में बहुत तकलीफ होती हैं। ऐसे में गर्मियों के दिनों में दवाइयों का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए छालों से निजात पाने के कुछ देशी नुस्खें लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं उनके बारे में।
 
छालों को ठीक करने के लिए रात को सोने से पहले देसी घी को छाले पर लगाएं। सुबह तर छालों में आराम मिलेगा।
शहद भी मुंह और जीभ के छालों से राहत देने में काफी मददगार है। छालों पर रोजाना तीन-चार बार शहद लगाएं। यह छाले ठीक करने में मदद करेगा। 
लहसुन की दो-तीन कलियां लेकर इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छाले पर लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से कुल्ला कर लें। छाला जल्दी ठीक हो जाएगा। 
छाले पर ठंडी चीजों से आराम मिलता है। बर्फ का टुकड़ा लें और उसे छाले पर रगड़ें। आराम मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »