आजकल के लाइफस्टायल में अक्सर सेहत की अनदेखी की जाती है। मगर सेहत को दुरुस्त रखने के लिए रात को सोते समय महज इस एक चीज का सेवन आपको ताकतवर बना सकता है। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होने के साथ अन्य कई बीमारियों से भी बचाव होगा।
1. शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए दालचीनी एक बेहतरीन तरीका है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीटेड, पॉलीफेलनॉल, आयरन और फाइबर आदि तत्व होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर ताकतवर बनता है।
2. दालचीनी का ये उपाय पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चूंकि इसमें एंटी-इंफलेमेटरी गुण होते हैं इसलिए ये शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
3. दालचीनी में मैग्जीन और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो कैंसर जैसे घातक रोग से लड़ने में भी सक्षम है। इसकी चुटकी भर मात्रा लेकर एक चम्मच शहद में मिलाकर खाने से राहत मिलती है।
4. अगर किसी को कम सुनाई देता है तो उसके लिए भी दालचीनी एक उपयोगी औषधि है। रात को सोते समय कान में दालचीनी के तेल की दो बूंद डालने से समस्या दूर होती है।
5. दालचीनी सर्दी-जुकाम को ठीक करने का रामबाण तरीका है। एक गिलास गुनगुने पानी में दो चुटकी काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से जमा हुआ कफ बाहर निकल जाता है। इससे बंद नाक भी खुलती है। आप चाहे तो इसमें एक चम्म्च शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।