25 Apr 2024, 14:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

अदरक की चाय पीने वाले हो जाये सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:26AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदरक की चाय और सर्दियों की धूप का बहुत ही अटूट नाता है। साथ ही बारिश की बुँदे और उसमें अदरक की चाय इसकी तो बात ही कुछ और है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो की जिनको भरी गर्मी में भी चाय का सेवन करना बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। पर बहुत ही ज्यादा अदरक का सेवन करना क्या सही होता है। अदरक का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को भी कम कर देता है। है, अदरक के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।

अदरक के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल अचानक से कम हो सकता है, जिससे हाइपो ग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा हो सकती है। चाय में हल्का-सा अदरक डाल कर पीने से चाय का स्वाद भी बढ़ता है और हाजमा या पाचन भी दुरुस्त रहता है, पर कुछ लोग चाय में हर बार जरूरत से ज्यादा अदरक डालकर पीते हैं। इससे सीने में जलन होने लगती है। कुछ लोगों को इससे पेट में जलन की शिकायत भी होने लगती है। गर्भवती महिलाओं के लिए आधे कप से ज्यादा अदरक की चाय पीना हानिकारक हो सकता है। अदरक के ज्यादा सेवन से गर्भवती महिलाओं के पेट में दर्द भी हो सकता है। यह गर्भपात का कारण भी बन सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »