19 Apr 2024, 06:28:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

भुने हुए चने खाने के फायदे जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 12:35AM | Updated Date: Jun 6 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चने का सेवन आज हर व्यक्ति कर रहा है चाहे वह अमीर हो या गरीब। चने का सेवन आप किसी भी मौसम कर सकते हैं चाहे गर्मी हो या सर्दी, लेकिन ज्यादातर यह देखा गया है कि लोग चने का सेवन गर्मियों के दिनों में ज्यादा करते हैं क्योंकि चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिस कारण लोग चने का सेवन करते हैं। वैसे तो चने का सेवन करने के कई तरीके हैं ज्यादातर लोग इसे भिगो कर खाते हैं और इसका सेवन सब्जी के द्वारा करते हैं लेकिन आज हम आपको भुने हुए चने के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  

मोटापे- मोटापा आज लोगों के लिए एक साधारण बीमारी है क्योंकि लोगों का खान-पान गर्मियों के दिनों में सही नहीं होता, इसके साथ लोग तले हुए चीजों को खाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते जिस कारण उन्हें मोटापे का शिकार होना पड़ता है लेकिन इससे बचने का अच्छा उपाय यह है, कि यदि आप चने का रोजाना सेवन करें तो यह आपके मोटापे को कम कर सकता है। 
 
पाचन क्रिया- गर्मियों के दिनों में ज्यादातर यह देखा गया है की लोगों के पाचन क्रिया सही नहीं होता। मनुष्य के शरीर में पाचन क्रिया का ठीक होना अति आवश्यक है क्योंकि यदि आपका पाचन क्रिया सही नहीं है तो हम जो भी खाएंगे व्यर्थ हो जाएगा और उसका हमारे शरीर पर कोई लाभ नहीं होगा। 
 
रोग प्रतिरोधक क्षमता- यदि कोई व्यक्ति रोजाना 50 ग्राम चने का सेवन करता है तो उस व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है जिससे वह कई बीमारियों के खतरों से बच जाता है और एक स्वास्थ्य जीवन व्यतीत करता है। शरीर का स्वस्थ होना और शरीर में ताकत होना अति आवश्यक है क्योंकि शरीर में ताकत ही हमें बीमारियों से लड़ने मैं सहायता करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »