28 Mar 2024, 17:11:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है कच्चा पपीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:58AM | Updated Date: Jun 5 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पपीता हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। यह न सिर्फ आपके पाचनतंत्र बल्कि शरीर के अन्य भागों को भी लाभ पहुंचाता है। वहीं कच्चा पपीता भी सेहत के लिए वरदान है। जानते हैं इन्हीं लाभों के बारे में-
वजन कम करना चाहते हैं तो कच्चे पपीते को अपनी डाइट में शामिल कीजिए। पके हुए पपीते के मुकाबले इसमें ज्यादा सक्रिय एंजाइम होते हैं जो फैट को कम करने में सहायक होते हैं।
कच्चे पपीते का जूस पीने से रक्त शर्करा के स्तर को कम किया जा सकता है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।
कच्चे पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पेट में गैस बनने से रोकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »