28 Mar 2024, 18:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

शिलाजीत से भी ज्यादा ताकत होती है इस पौधे की पत्तियों में, जाने इसका नाम और फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:48AM | Updated Date: Jun 5 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज हम बात करने जा रहे हैं तुलसी के पौधे के फायदे और उसके महत्त्व की, ये हमारे घरों में आसानी से मिल जाने वाला पौधा है, ये आयुर्वेदिक गुणों के कारण काफी लाभदायक भी होता है। आयुर्वेद में इसके उपयोग के कई तरीके बताये गये हैं, जैसे सुबह बासी मुंह इसकी पत्तियां चबाने से दांतों में कीड़े नही लगते है, दांत मजबूत होते है, तुलसी की पत्तियों के रस से मालिश करने पर हड्डियाँ मजबूत बनती हैं। तुलसी में थाईमोन नाम का तत्व होता है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है, इनकी पत्तियों को पीसकर कील मुंहासों पर लगाने से वो जल्दी ही ठीक हो जाते हैं, इसे नियमित खाने से चेहरे पर चमक बनी रहती है।
 
पेशाब से सम्बन्धित परेशानियों में तुलसी लाभकारी है, इसके लिए नियमित तुलसी के पत्ते चबाने चाहिए, तुलसी के पत्तों को चबाने से महिलाओं को पीरियड्स सम्बन्धी परेशानियाँ नही होती हैं। तुलसी की पत्तियों को पीसकर दही के साथ खाने से मोटापा कम होता है, जो पुरुष कमजोरी दूर करने के लिए शिलाजीत का सेवन करते हैं, उन्हें तुलसी की पत्तियां प्रतिदिन सुबह चबानी चाहिए, इससे उन्हें शिलाजीत से भी ज्यादा फायदा मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »