25 Apr 2024, 10:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्मी को इन फूड्स के सेवन से मात देकर, उठाएं मौसम का आनंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 12:37AM | Updated Date: Jun 2 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मी से सभी परेशान हैं। कुछ भी खाने का भी मन नहीं करता, लेकिन शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाना है। बिना खाए-पिए रहने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप रसदार फल, सब्जियां और दही जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन इन दिनों अधिक करें। इससे आप डिहाइड्रेशन, त्वचा की संवेदनशीलता और साथ ही साथ विटामिन एवं खनिज की कमी से गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
गर्मियों को मात देकर मौसम का आनंद यूं उठाएं
टमाटर- टमाटर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें लाइकोपिन जैसे फायदेमंद फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो पुरानी बीमारियों विशेष रूप से कैंसर को ठीक करने में मदद करते हैं।
 
संतरा- यह पोटैशियम से भरपूर होता है। यह पोषक तत्व गर्मियों में महत्वपूर्ण है। इसमें लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है। यह मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर करता है।
 
नींबू-पुदीना पानी- नींबू की दो बूंदों के साथ एक ग्लास छना हुआ पुदीने का पानी अद्भुत काम करता है। यह लीवर की सफाई करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है।
 
दही- प्रोटीन से भरपूर दही गर्मियों में सेहत के लिहाज से काफी फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी भूख को शांत रखता है, जिससे आप नमकीन और उच्च कैलोरी से भरपूर स्नैक्स खाने से बचे रहते हैं। इससे आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मददगार बैक्टीरिया प्रोबायोटिक भी मिलते हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »