26 Apr 2024, 03:56:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

खजूर बजन कम करने में भी कारगर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 8:14PM | Updated Date: May 26 2019 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खजूर में मौजूद सल्फर और पोटैशियम जैसे पदार्थ ना केवल दिल की सेहत का ख्याल रखते हैं बल्कि ये आपके शरीर में मौजूद फैट को भी घटाते है। सुबह के शाम खजूर का सेवन शरीर में मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है और वजन को कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल और ट्रांसफैट दोनो ही वजन को बढ़ाने वाले कारक होते हैं। खजूर खाने में स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसमें कोलेस्‍ट्रॉल और ट्रांसफैट नहीं होता। इसमें सभी प्रकार के न्यूट्रीएंट्स पाए जाते है। साथ ही ये कैलोरी को कम करने में भी मदद करता है।
खजूर में निकोटिन होता है जो शरीर की पाचन क्रिया और आंतों की समस्या का इलाज करता है। खजूर शरीर के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और खराब बैक्टीरिया को मारता है। अच्छी पाचन शक्ति वजन कम करनें में सहायक होती है। ये वजन कम करने का सबसे अच्‍छा तरीका है। 
खजूर कब्ज की समस्या को दूर करनें में मदद करता है। ये आंतों के तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। ये पाचन शक्ति को संभालता है और मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए आपको संतुलित मात्रा में खजूर का सेवन करना चाहिए। 
खजूर में कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण छिपे हुए हैं जिसको खा कर शरीर में ऊर्जा आती है। खजूर शरीर को स्वस्थ रखने, मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। अगर पाचन शक्ति अच्छी हो तो खजूर खाना ज्यादा फायदेमंद है। खजूर दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इसमें कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है इसलिए यह वजन कम करने में भी मददगार है। तो आगे की स्‍लाइड में जानिये खजूर के सेवन से वजन कैसे कम होता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »