28 Mar 2024, 20:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्मियों में नहीं होगी पानी की कमी अपनी डाइट में शामिल करे ये चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 4:43PM | Updated Date: Apr 17 2019 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तरबूज 
गर्मीयों के मौसम आते ही बाजार में तरबूज भी आने लग जाते है। दरअसल, तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा तरबूज इस मौसम में सुपरफूड में शुमार किया जाता है। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट तरबूज खाए। क्योंकि यह गर्मीयों में बहुत फायदेमंद होता है।
 
खीरा 
इस मौसम में खीरा को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन के साथ-साथ मिनरल्स भी होते है। यह आपके श​रीर को ठंडा भी बनाए रखता है। इसकों आप सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आप इसका सेवन जूस के रूप में भी कर सकते है।
 
पुदीना 
इस मौसम में आप पुदीना का भी इस्तेमाल कर सकते है। गर्मियों में आपकी डाइट में पु​दीना जरूर शामिल करे। 
 
जूस वाले फल 
तो वहीं इस मौसम में आप जूस वाले फलों का भी सेवन कर सकते है। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और साथ में आपका शरीर ठंडा भी रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »