29 Mar 2024, 04:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

मीठे बिस्किट के इस्तेमाल से बचें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 2:09AM | Updated Date: Apr 14 2019 2:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेहत से भरपूर बिस्किट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जबकि अत्याधिक चीनी और वसायुक्त बिस्किट के इस्तेमाल से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि बिस्किट के चयन में थोड़ी सावधानी बरती जाए। ज्यादातर बिस्किट में कम कैलोरी व चीनी के साथ रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट उच्च मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इनका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। 

आटा बिस्किट : मैदे की अधिकता के चलते ज्यादातर बिस्किट सेहत के लिए खाने  योग्य नहीं होते, इसलिए आटा बिस्किट अच्छा विकल्प हो सकता है।
ओट्स बिस्किट : अगर  आप  अपनी सेहत को लेकर सतर्क हैं, तो ओट्स  बिस्किट आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। ये पौष्टिक, हल्के  और सुपाच्य भी होते हैं।
लो फैट्स बिस्किट : इसे फैट्स फ्री बिस्किट भी कहा जाता है। सेहत के लिहाज से ये बेस्ट की श्रेणी में आते हैं। इसमें वसा नाम मात्र का होता है। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है।
डाइजेस्टिव बिस्किट : इसे अनाज और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें उच्च फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। यह वजन घटाने में भी सहायक है। 
जीरा बिस्किट : जीरा बिस्किट स्वाद  और सेहत से भरपूर होते हैं। इनमें  कैलोरी की मात्रा कम होती है। इन्हें चाय के साथ एक आदर्श स्नैक्स माना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »